JS News 24 / Sat, Dec 27, 2025 / Post views : 256
किर्गिस्तान में पीलीभीत के फंसे 12 लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अभिलंब केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह किसान नेता देव स्वरुप पटेल आदि से परिजनों को 12 दिसंबर को दिल्ली बुलाकर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में सभी पीड़ित लोगों से उनसे वार्ता करने के बाद उनके सामने ही अपने अधिकारियों के माध्यम से किर्गिस्तान के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से वार्ता कर सभी 12 लोगों को सकुशल घर वापसी के लिए निर्देश दिए थे।
किसान नेता पटेल ने कहा कि 12 दिसंबर को ही केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सभी परिजनों को बता दिया था कि 24 से 30 दिसंबर के मध्य सभी लोग अपने घर वापस आ जाएंगे केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के निर्देश के बाद किर्गिस्तान के अधिकारियों ने 22 दिसंबर को सभी के पास और वीजा उन्हें उपलब्ध करा दिए किर्गिस्तान से 24 दिसंबर को पीलीभीत के नौ लोगों का भारत आने का टिकट करा दिया गया जो 26 दिसंबर को सुबह 5:00 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गए मुंबई से दिल्ली एवं मथुरा अलग-अलग रूट से ट्रेन से 27 दिसंबर की सुबह बरेली आ गए बरेली पहुंचने पर किसान नेता देव स्वरूप पटेल बरेली पहुंचकर सभी से मुलाक़ात की किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने बताया कि ग्राम जिरोनिया के मजरा सेमर गोटिया के हरिशंकर ग्राम भूड़ा पिपरिया के रामासरे ग्राम बैजू नागर के श्याम चरन सहित तीन लोगों के किर्गिस्तान से अभी टिकट नहीं हो पाए हैं उनके वीजा पास उन्हें उपलब्ध कर दिए गए हैं तीनों पीलीभीत निवासियों को किर्गिस्तान से अभिलंब घर बुलाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दुबारा 26 दिसंबर को किर्गिस्तान में संबंधित अधिकारियों से वार्ता की है वार्ता में किर्गिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि तीनों लोगों को 30 दिसंबर तक भारत भेज दिया जाएगा।
किसान नेता पटेल ने कहा कि जितिन प्रसाद सभी को 30 दिसंबर तक अवश्य भारत बुला लेंगे उन्होंने किर्गिस्तान के अधिकारियों को यह बता दिया कि 31 दिसंबर 2025 तक ही सभी लोगों का वीजा है। किर्गिस्तान से बरेली पहुंचे सभी नौ लोगों ने किसान नेता देव स्वरुप पटेल के मिलने पर उनके माध्यम से जितिन प्रसाद जी का देश के गृहमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री जी का भारतीय जनता पार्टी के संगठन के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
किसान नेता पटेल ने सभी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अब किसी को विदेश नहीं जाना है जितिन प्रसाद जी लघु एवं बड़े उद्योग रोजगार के कार्यों के लिए केंद्र एवं राज्य की सरकारों की योजनाओं के अंतर्गत पीलीभीत क्षेत्र में ही कई कार्य करा रहे हैं हमारे क्षेत्र के युवाओं को सभी को यही रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
किर्गिस्तान से वापस आये लोगों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा की वह सभी से आग्रह करते हैं कि कोई भी विदेश में किसी प्राइवेट व्यक्ति एजेंसी के लोगों के झांसे में आकर काम करने नहीं जाये अपना देश भारत माता सबसे अच्छी है और हमारे देश में परिवार पालने को पेट भरने को बहुत- कार्य है कहीं कोई कमी नहीं है यदि किसी को कभी पढ़ाई लिखाई के बाद किसी कार्य को विदेश जाना होता है तो वह विदेश मंत्रालय के अंतर्गत सरकारी नियम के अनुसार सरकारी लोगों के माध्यम से ही जाएं जिससे कोई भविष्य में उनकी तरह विदेश में न फंसे उन्होंने अपने साथ हुई ठगी के शिकार जिन्होंने उनके साथ धोखाधड़ी की है उन लोगों के खिलाफ उन्होंने कड़ी कार्रवाई करने और उनका एक करोडो रूपये के लगभग ठगी करने वालों के विरुद्ध जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करवाकर उनके पैसे वापस कराने का भी सभी ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से आग्रह किया है उन्होंने कहा कि वह सभी गरीब परिवार के लोग हैं कोई अपनी जमीन को घर को गिरवी डालकर लोन लेकर प्रत्येक व्यक्ति ने पांच पांच लाख रुपये पीलीभीत में किराए पर रहने वाले विजय चौधरी एवं उनकी पत्नी को उसकी फर्म के खातों में एवं नगद दिये थे उन्हें नहीं पता था कि उन सीधे-साधे लोगों के साथ इस प्रकार से ठगी हो जाएगी।विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन