: हजारों कि चोरी, पुलिस जांच में जुटी
JS News 24
/
Mon, Oct 7, 2024
/
Post views : 121
पीलीभीत:- बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमृता खास में रात चोरों ने एक दुकान में नकब काटकर व पड़ोस में स्थित छप्पर पोश मकान में बंधी एक भैंस तथा उसका बच्चा सहित हजारों रुपए की चोरी कि घटना को अंजाम दिया है पीड़ितो ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई कि मांग कि है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमृता खास स्थित चौराहे पर रविवार रात को प्रेम शंकर की वेल्डिंग की दुकान पर अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से नकब लगाकर दुकान में रखे बैटरा, इनवर्टर, बिल्डिंग मशीन, लगभग दो हजार रुपए के एंगल तथा अन्य लोहे का सामान सहित लगभग पचास हजार का सामान चुरा ले गए इसके अतिरिक्त चोरों ने चौराहे के ही पास सहोदरा देवी पत्नी स्वर्गीय पूरनलाल के छप्पर पोश मकान में वधी लगभग 60 हजार कीमत की भैंस तथा उसका बच्चा भी चुरा ले गए सुबह होने पर जब प्रेम शंकर ने अपनी दुकान में नकब लगा हुआ देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी इसके बाद सहोदरा देवी ने भी जब अपनी भैंस मकान से चोरी हुई पाई जिसके बाद कोतवाली में तहरीर दी है बीसलपुर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया है कि तहरीर मिल गई है जांच की जा रही है जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।