17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

Share:
दियोरिया कला:- विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला सूचना मिलते ही मायके बाले मौके पर पहुंचे मृतका के पिता रामबाबू अवस्थी ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सास ससुर देवर ननद सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अवधेश कुमार प्रभारी निरीक्षक दिगंबर सिंह फेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कोतवाली क्षेत्र के गांव पकड़िया बिंदुआ निवासी ज्योति अवस्थी 25 वर्ष पत्नी निखिल शुक्ला का शव सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिगंबर सिंह, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे सूचना मिलते ही फेरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंची और उन्होंने घटना के साक्ष्य एकत्रित किए। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता रामबाबू अवस्थी निवासी ग्राम पनवाड़ी थाना सिंधौली जनपद शाहजहांपुर ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति निखिल शुक्ला, ससुर अनिल शुक्ला, सास रेनू शुक्ला, देवर आदर्श उर्फ अटल शुक्ला, आशीष शुक्ला, ननद डाली शुक्ला को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति निखिल शुक्ला, ससुर अनिल शुक्ला, सास रेनू शुक्ला, देवर आदर्श उर्फ अटल शुक्ला, आशीष शुक्ला ननद डाली शुक्ला निवासी पकड़िया बिंदुआ थाना दियोरिया कला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पति निखिल शुक्ला, ससुर अनिल शुक्ला, सास रेनू शुक्ला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक दिगंबर सिंह ने बताया है कि पकड़िया बिंदुआ में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है मृतका के पिता रामबाबू अवस्थी की तहरीर पर छः लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पति सास ससुर को हिरासत में ले लिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement