: गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव
JS News 24
/
Tue, Feb 28, 2023
/
Post views : 71
पीलीभीत जिले में लगभग 40 दिन पहले गायब हुए युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में एक गन्ने के खेत में देखा गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के गांव पैनिया हिम्मत निवासी छोटेलाल का पुत्र चमन लगभग 40 दिन पहले गायब हो गया था। जिसको उसके घर वालों ने हर संभावित स्थान पर तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजन ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद आज मंगलवार को दोपहर बाद जंगल के किनारे बसे गांव दियोराजपुर में स्थित सुरजीत के गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में चमन का सब देखा गया। जिसकी सूचना तत्काल दियोरिया कलां कोतवाली पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।