: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला
JS News 24
/
Mon, Nov 11, 2024
/
Post views : 93
पीलीभीत:- पीलीभीत जिले में पुलिस पार्टी पर चेकिंग के दौरान हमला करने का मामला सामने आया है आपको बता दें की बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम को लगभग 8:00 बजे कोतवाली पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी समय शाहजहांपुर की ओर से आ रही एक क्रेटा कार को रोका और उसकी चेकिंग करना चाहा तो गाड़ी में सवार तीनों लोगों ने इस बात का विरोध किया और पुलिस पार्टी के साथ बदतमीजी कर हमलावर हो गये पुलिस पार्टी ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले ईदगाह चौराहे पर रविवार शाम लगभग 8:00 बजे बीसलपुर कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी इसी समय शाहजहांपुर की तरफ से आ रही एक के्टा कार को पुलिस ने रोक लिया और उसकी चेकिंग करना चाह तो कार में सवार नौशाद, अमानत हुसैन, रुकसाद पुत्रगण मुशाहिद हुसैन निवासी ग्राम फतेहपुर खास थाना मैनाठेर जिला मुरादाबाद तीनों व्यक्तियों ने इस बात का विरोध करते हुए पुलिस पार्टी के साथ बदतमीजी करते हुए जानलेवा हमला कर दिया जिसमें दरोगा अनुज कुमार, आयुष कुमार कांस्टेबल अजय तोमर कांस्टेबल निशांत सिंह घायल हो गए चारों पुलिस कर्मी किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर निकले इसके बाद कोतवाली में सूचना दी तत्काल कोतवाली से अधिक फोर्स जाकर उक्त तीनों कार सवारों को कार सहित गिरफ्तार किया साथ ही साथ कार चेक करने पर उसमें दवाइयां रखी हुई थी जिनको लेकर दूरभाष पर ड्रग इंस्पेक्टर व स्वास्थ्य विभाग को तत्काल सूचना दी। बीसलपुर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि दरोगा अनुज कुमार की तहरीर पर तीनों कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।